
मुंबई: लेडी टीचर ने नाबालिग छात्र से Instagram पर की अश्लील चैट, वीडियो कॉल में किए गंदे इशारे, FIR दर्ज
AajTak
35 वर्षीय महिला शिक्षक ने रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक छात्र के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उससे लगातार अश्लील चैटिंग की.
नवी मुंबई के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षक के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक नाबालिग छात्र के साथ अनुचित व्यवहार करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित POCSO एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.
शाम से लेकर सुबह तक लगातार चैटिंग यह मामला तब सामने आया जब छात्र के पिता ने कोपरखैरने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पिता का आरोप है कि 35 वर्षीय महिला शिक्षक ने रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक छात्र के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उससे लगातार अश्लील चैटिंग की.
गंदे इशारे भी किए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिक्षक चैटिंग के दौरान अनुचित कपड़े पहने हुई थी और उसके हाव-भाव व बातचीत छात्र के मानसिक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकते थे. पुलिस के मुताबिक यह बर्ताव ‘पॉक्सो एक्ट’ की धारा 11 और 12 के तहत यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है. महिला ने गंदे इशारे भी किए.
महिला टीचर ने कई बार प्राइवेट बातें की शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला शिक्षक ने छात्र से कई बार निजी बातें कीं और ऐसे इशारे किए, जो एक शिक्षक-छात्र के संबंध की मर्यादा को लांघते हैं. शिक्षक और छात्र के बीच इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी परिजनों ने पुलिस को सौंपा है.
कोपरखैरने पुलिस ने महिला शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस तरह का व्यवहार शिक्षक ने पहले भी किसी अन्य छात्र के साथ किया है या नहीं.
महिला के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की होगी जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उससे पूछताछ की जाएगी और उसके मोबाइल फोन व सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जाएगी. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी को कानून के तहत सजा दी जाएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






