
मुंबई: रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल के बीच हादसा, चार यात्रियों को ट्रेन ने मारी टक्कर
AajTak
रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार शाम करीब 5.50 बजे से 6.45 बजे तक सीएसएमटी स्टेशन पर काम ठप कर हड़ताल कर दी थी. यह विरोध प्रदर्शन मुम्ब्रा हादसे में दो इंजीनियरों पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ किया गया था.
मुंबई में गुरुवार शाम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल के बीच एक हादसा हो गया. स्थानीय ट्रेन सेवाएं ठप होने के कारण चार यात्री ट्रैक पर पैदल आगे बढ़ रहे थे, तभी एक ट्रेन ने उनको टक्कर मार दी. हादसा सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के पास हुआ.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5.50 बजे से 6.45 बजे तक रेलवे कर्मचारियों ने सीएसएमटी स्टेशन पर काम ठप कर हड़ताल कर दी थी. यह विरोध प्रदर्शन मुम्ब्रा हादसे में दो इंजीनियरों पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ किया गया था. रेलवे यूनियनों नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन और सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन ने इस कार्रवाई को अनुचित और मनमाना बताया. कर्मचारियों के विरोध के चलते मुंबई की सबसे व्यस्त लोकल ट्रेन सेवाएं करीब एक घंटे तक बाधित रहीं.
सेवाएं ठप होने से सीएसएमटी पर हजारों यात्री फंसे रहे. कई लोग स्टेशन परिसर में उमड़ पड़े तो कुछ ने ट्रैक के किनारे पैदल आगे बढ़ना शुरू कर दिया. यात्री सैंडहर्स्ट रोड के पास रेलवे ट्रैक पर जा रहे थे, जब तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने तुरंत पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी.
बताया जा रहा है कि मुम्ब्रा हादसे की जांच रिपोर्ट में पाया गया था कि जिस ट्रैक पर जून में दुर्घटना हुई थी, उसमें चार दिन पहले मरम्मत का काम हुआ था, लेकिन ट्रैक को ठीक से वेल्ड नहीं किया गया था. इस लापरवाही के चलते ट्रेन हादसा हुआ और पांच लोगों की मौत हुई थी.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









