
मुंबई: युवक ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
AajTak
पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद युवक को पकड़ लिया गया है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत केस दर्ज किया गया.
महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती करके नाबालिग लड़की का रेप किया है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक युवक को इंस्टाग्राम पर मिली 13 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शहर के गोरेगांव इलाके में ही एक होटल में काम करता है.
वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के साथ रेप करने के बाद, शहर के गोरेगांव इलाके में एक होटल में काम करने वाला 21 वर्षीय आरोपी उसे गुजरात ले गया.
अधिकारी ने बताया कि जब उसके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तो लड़की खुद ही घर लौट आई और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया.
यह भी पढ़ें: बदलापुर यौन शोषण मामले के खिलाफ आवाज उठाने के बदले गिरफ्तारी? देखें 'ब्लैक एंड व्हाइट'
आरोपी गिरफ्तार
परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, मंगलवार को आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत केस दर्ज किया गया. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











