
मुंबई में नवरात्रि को लेकर गाइंडलाइंस जारी, गरबा इवेंट्स को मंजूरी नहीं, मूर्तियों की ऊंचाई पर भी नए आदेश
AajTak
कोरोना संकट को देखते हुए इस बार भी मुंबई में नवरात्रि पर किसी बड़े आयोजन की मनाही है. बीएमसी ने गाइडलाइन्स जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
महाराष्ट्र के मुंबई में इस साल भी लोगों को बड़े स्तर पर नवरात्रि का जश्न मनाने का मौका नहीं मिलेगा. बीएमसी ने गुरुवार को साफ किया है कि इस साल भी मुंबई में कोई गरबा इवेंट नहीं आयोजित किया जाएगा. कोरोना संकट को देखते हुए बीएमसी ने ये कड़ा फैसला लिया है. इसके साथ ही बीएमसी ने दुर्गा पंडालों और घर-सोसाइटी में लगने वाली दुर्गा मूर्ति की ऊंचाई भी तय कर दी है. कम्युनिटी मंडल में चार फीट और घर-सोसाइटी में दो फीट की मूर्ति लगाई जा सकती है. नवरात्रि सात अक्टूबर से शुरू हो रही है, ऐसे में बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया जाए और किसी तरह का बड़ा जश्न ना मनाया जाए. कोरोना काल में लगातार दूसरी बार है जब नवरात्रि के मौके पर ऐसी पाबंदियां लगाई जा रही हैं. नवरात्रि के मौके पर लगने वाले किसी सार्वजनिक मंडल के लिए बीएमसी से ऑनलाइन परमिशन ली जा सकती है, तय ऊंचाई की ही मूर्ति लगाई जा सकेगी. साथ ही गरबा की अनुमति नहीं मिलेगी. बीएमसी ने सभी सार्वजनिक मंडलों से अपील की है कि भीड़ कम करने के लिए ऑनलाइन दर्शन की सुविधा करें, सोशल मीडिया पेज पर भी लाइव चलाएं. बीएमसी के मुताबिक, किसी भी मंडल में आरती के वक्त दस से अधिक लोगों के एक साथ खड़े होने की अनुमति नहीं है. हर किसी को मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. सभी से पुलिस द्वारा जारी अन्य गाइडलाइन्स का पालन करने की भी अपील की गई है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अभी भी करीब 36 हजार कोरोना के मामले एक्टिव हैं, जबकि मुंबई में ही 5 हजार से ज्यादा केस हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











