
मुंबई में कल मोदी और उद्धव मंच पर दिखेंगे एकसाथ, सालभर बाद होगी मुलाकात
AajTak
इससे पहले पीएम और सीएम के बीच एक साल पहले जून के पहले हफ्ते में मुलाकात हुई थी. तब उद्धव ठाकरे राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली पहुंचे थे. यहां दोनों के बीच बंद दरवाजे की बैठक काफी चर्चा में रही थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र आ रहे हैं. वे यहां पहले पुणे के देहू गांव पहुंचेंगे. वहां संत तुकाराम की मूर्ति का लोकार्पण और मंदिर का शिलान्यास करेंगे. उसके बाद पीएम कुछ वक्त मुंबई में भी बिताएंगे. पीएम यहां राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी पहुंचेंगे. दोनों नेता मंच पर एकसाथ दिखेंगे और मुलाकात भी होगी. कार्यक्रम को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी राजभवन में अंडरग्राउंड 'क्रांतिकारी गैलरी' का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही राज्यपाल के नए आवास का भी अनावरण करेंगे. इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. उद्धव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
इससे पहले पीएम और सीएम के बीच एक साल पहले जून के पहले हफ्ते में मुलाकात हुई थी. तब उद्धव ठाकरे राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली पहुंचे थे. यहां दोनों के बीच बंद दरवाजे की बैठक काफी चर्चा में रही. दोनों के बीच 30 मिनट तक बातचीत हुई थी. बाद में उद्धव ने कहा था कि वह पाकिस्तान से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से नहीं, बल्कि अपने प्रधानमंत्री से मिलने गए थे. इसमें कोई हर्ज नहीं होना चाहिए. मैंने पीएम के सामने महाराष्ट्र की समस्याएं रखीं और अच्छे माहौल में बातचीत हुई. हम भले ही राजनीतिक रूप से साथ नहीं हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारा रिश्ता टूट चुका है. अगर मैं पीएम से अलग से मिलता हूं तो इसमें कुछ गलत नहीं होना चाहिए.
वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में जब लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार लेने मुंबई पहुंचे थे, लेकिन तब उद्धव ठाकरे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. जिस सयम पीएम मोदी को पुरस्कार दिया जा रहा था, ठीक उसी समय सीएम ठाकरे अपने परिवार के साथ 80 साल की शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रभाग शिंदे से मुलाकात कर रहे थे.
पीएम मोदी और सीएम उद्धव फरवरी में एक साथ दिखे थे. मोदी प्रसिद्ध गायक लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे. तब उद्धव ठाकरे भी लताजी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे. दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी. मगर, श्रद्धांजलि देते वक्त एकसाथ देखे गए थे.
यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर अवॉर्ड समारोह में उद्धव ठाकरे क्यों नहीं? महाराष्ट्र के मंत्री ने उठाए सवाल

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






