
मुंबई: बांद्रा में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू से हमला, पेट में आई चोट
AajTak
मुंबई के बांद्रा इलाके में वार्ड 92 से शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर प्रचार के दौरान चाकू से हमला हुआ. उनके पेट में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है.
मुंबई के बांद्रा इलाके में नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई है. वार्ड 92 से शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. यह हमला ज्ञानेश्वर नगर इलाके में उस समय हुआ जब वह अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हाजी सलीम कुरैशी के पेट में चाकू से वार किया गया. हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. समर्थकों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उन्हें पेट में कट की चोटें आई हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू से हमला
मुंबई पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे की है. पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. कुछ लोगों को संदिग्ध के तौर पर चिन्हित किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने हाजी सलीम कुरैशी से मुलाकात की और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली. योगेश कदम ने कहा कि शिवसेना उम्मीदवार पर इस तरह का हमला बेहद गंभीर और चिंता की बात है.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






