
मुंबई: परमबीर सिंह की चिट्ठी से सियासी धमाका, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
एंटीलिया के बाहर जिलेटिन के छड़ों वाली स्कॉर्पियो मिलने के बाद उसे लेकर शुरू हुई जांच अब महाराष्ट्र सरकार तक पहुंचती नजर आ रही है. मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने ऐसा चिट्ठी बम फोड़ा है, जिससे महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा धमाका हुआ है.
महाराष्ट्र और मुंबई फिर चर्चा में हैं. चर्चा इसलिए नहीं कि कोरोना वायरस की महामारी बेलगाम हो रही है, बल्कि इसलिए कि सूबे में सियासी बवाल मचा है. एंटीलिया के बाहर जिलेटिन के छड़ों वाली स्कॉर्पियो मिलने के बाद उसे लेकर शुरू हुई जांच अब महाराष्ट्र सरकार तक पहुंचती नजर आ रही है. मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने ऐसा चिट्ठी बम फोड़ा है, जिससे महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा धमाका हुआ है. परमबीर सिंह की चिट्ठी पर बवाल मचा है. यह चिट्ठी परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी है जिसमें गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. परमबीर सिंह ने यह आरोप लगाया है कि एंटीलिया केस में गिरफ्तार निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने 100 करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट दिया था. परमबीर का यह पत्र सामने आने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है. आरोपों के घेरे में आए अनिल देशमुख ने ट्वीट कर सफाई दी है कि परमबीर ने एंटीलिया केस की जांच से अपने आपको बचाने के लिए झूठे आरोप लगाए हैं. उन्होंने मानहानि के दावे की भी बात कही है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









