
मुंबई: गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त, 6 लोग घायल; 11 को बचाया गया
AajTak
मकानों के पहले तल पर फंसे पांच लोगों समेत 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया.
मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार को सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए. नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं और 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
घटना चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह सात बजकर 50 मिनट के आसपास हुई. निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसके चलते चार से पांच दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गए.
उन्होंने बताया कि 47 वर्षीय महिला सहित छह लोग घटना में घायल हो गए. घायलों को पास के शताब्दी अस्पताल में भर्ती किया गया है. उनका अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में उपचार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
अधिकारी ने बताया कि मकानों के पहले तल पर फंसे पांच लोगों समेत 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया.
उन्होंने बताया, ‘‘वर्तमान में घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए बचावकर्मी तलाश अभियान में जुटे हैं कि ध्वस्त मकानों के मलबे के अंदर कोई भी फंसा हुआ न हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











