
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन में महिला से रेप, कुली गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ट्रेन के खाली डिब्बे में एक महिला से कुली ने रेप किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी कुली को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ट्रेन के खाली डिब्बे में एक महिला से कुली ने रेप किया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक महिला और उसका बेटा शनिवार रात को ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे. जहां उतरने के बाद वह दूसरी ट्रेन में चढ़ गई. यह ट्रेन प्लेटफॉर्म के दूसरी तरफ रुकी हुई थी. इस दौरान ट्रेन में कोई दूसरा यात्री नहीं था.
हालांकि, दूसरी ट्रेन में एक कुली मौजूद था. अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि इसी दौरान कुली ने महिला के साथ बलात्कार किया और फिर भाग गया. इसके बाद महिला ने बांद्रा जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने कुली का पता लगाने के लिए कई निगरानी कैमरों की फुटेज देखी और उसे गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: डेटिंग ऐप से दोस्ती, रॉ एजेंट बन विदेशी महिला से रेप... आगरा के जिम ट्रेनर की करतूत सुन सन्न रह जाएंगे!
कुली पर इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
अधिकारी ने यह भी कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला बांद्रा टर्मिनस पर उतरने के बाद दूसरी ट्रेन में क्यों चढ़ी? अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुली पर भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है.
इधर, इस घटना से एक बार फिर मुंबई में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का कहना है कि अगर मुंबई जैसे शहर में स्टेशन पर भी महिलाएं नहीं सुरक्षित हैं, तो दूसरे शहर में उनकी क्या स्थिति होगी.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









