
'मुंबई का ट्रैफिक दिल्ली से बेहतर, कोई लेन ब्रेक नहीं करता...', ट्रैफिक जाम के सवाल पर बोले सीएम फडणवीस
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के ट्रैफिक को दिल्ली के मुकाबले बेहतर बताया है. उन्होंने कहा है कि मुंबई के लोग अनुशासित हैं और धैर्य के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं.
महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के बीच मुंबई में 'मुंबई मंथन' का मंच सजा है. आजतक के इस आयोजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे. सीएम फडणवीस ने दशकों पुरानी एक बहस को फिर से जिंदा कर दिया है. यह कहते हुए कि दिल्ली के ट्रैफिक से मुंबई का ट्रैफिक बेहतर है. इस पर लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन आजतक के मंच से सीएम फडणवीस ने खुलकर अपनी बात की.
उन्होंने कहा कि मुंबई में ट्रैफिक की स्थिति दिल्ली से तो बहुत बेहतर है. मुंबई के लोग अनुशासित हैं और धैर्य के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं. सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई में कोई लेन नहीं तोड़ता. लोग धैर्य के साथ इंतजार करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सड़कों पर इधर गाड़ियां पिचकी दिखेंगी, उधर ठुकी दिखती हैं. मुंबई में ऐसा कहीं भी नजर नहीं आएगा.
सीएम फडणवीस ने मुंबई में ट्रैफिक सिस्टम ठीक करने के लिए सबअर्बन रेलवे से मेट्रो तक, महाराष्ट्र सरकार के प्रयास गिनाए और कहा कि आप एक सिंगल ऐप पर अपना पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमने ऐसा सिस्टम तैयार किया है कि कोई भी एक टिकट पर किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकता है. सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई का 80 फीसदी ट्रैफिक वेस्टर्न एक्सप्रेसवे से जाता है.
यह भी पढ़ें: Mumbai Manthan 2026 LIVE: मुंबई का मेयर पद मराठी हिंदू के लिए आरक्षित? CM फडणवीस बोले- हां बिल्कुल
उन्होंने कहा कि हम वेस्टर्न एक्सप्रेसवे के समानांतर लूपलाइन तैयार कर रहे हैं, जिससे उस पर ट्रैफिक लोड कम हो सके. सीएम फडणवीस ने कहा कि हम अटल सेतु को एक टनल के माध्यम से जोड़ना चाहते हैं. हम वाटर ट्रांसपोर्ट शुरू कर रहे हैं. हम पूरे मुंबई को इंटीग्रेट करने का काम करेंगे. मुंबई को स्लम फ्री बनाने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि धारावी के पुनर्विकास की शुरुआत हमने कर दी. हम 10 लाख लोगों को बसा रहे हैं. आज लोगों के मन में यह विश्वास जागृत हो गया है कि ये हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'कोई कोल्ड वॉर नहीं, CM रहते हुए भी उन्हें कभी डिप्टी सीएम नहीं समझा', फडणवीस संग रिश्तों पर बोले एकनाथ शिंदे

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






