
मुंबई, कानपुर, इटावा, चंद्रपुर... सोशल Likes का जानलेवा क्रेज, 72 घंटों में लापरवाही से हुई 8 मौतें
AajTak
सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. इस भूख में कई बार वह हादसे का शिकार हो जाते हैं तो कभी-कभी तो लोगों को जान तक गंवानी पड़ती है. ऐसे ही चार मामले पिछले 72 घंटे में सामने आए हैं. पढ़ें रिपोर्ट.
सोशल मीडिया पर लाइक्स की भूख अब जानलेवा होती जा रही है. लोग अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जान दांव पर लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. पिछले 72 घंटों में लापरवाही की ऐसी ही 4 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.
सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि ज्यादा उम्र के लोग भी ऐसी लापरवाही करने से नहीं चूक रहे हैं. मुंबई में ऐसी ही एक घटना सामने आई, जिसमें दो बच्चों के माता-पिता समुद्र के किनारे फोटो खिंचाने के लिए डेंजर जोन में चले गए. इस दौरान ही एक तेज लहर आई और दोनों समुद्र में बहने लगे. महिला के पति की जान तो किसी तरह बच गई, लेकिन इस हादसे में महिला की जान चली गई.
इंस्टाग्राम रील बना रहे दो लड़के डूबे
नानी के चालीसवें में यूपी के इटावा ननिहाल आए 2 लड़के नदी में डूब गए. इनमें से एक की लाश मिल चुकी है तो वहीं दूसरे की तलाश जारी है. दोनों इटावा के इकदिल क्षेत्र की सिंगर नदी में उतरकर इंस्टाग्राम रील बना रहे थे. दिल्ली के बदरपुर निवासी लड़कों के मामा शमी खान ने बताया कि बड़े लड़के रेहान की उम्र 17 साल थी. वहीं, छोटे चांद की उम्र 13 साल थी. नदी का जलस्तर इस समय बढ़ा हुआ है. लेकिन इसकी परवाह किए बिना ही दोनों इंस्टाग्राम के लिए नहाने का वीडियो शूट करने लगे. नहाते समय अचानक रेहान का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा. चांद ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही नदीं में डूब गए. उनके साथ उस वक्त चार और लड़के थे, लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका.
नदी में कूदा शख्स हो गया लापता
कानपुर में अंश नाम का एक युवक इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में पांडू नदी की धारा में बह गया. उसके 4 साथी सामने खड़े होकर सिर्फ चिल्लाते रह गए. पांचों लड़के पांडू नदी की धारा के किनारे अपनी रील बनाने गए थे. इसी दौरान अंश ने अपने कपड़े उतारे और नदी की धारा में कूद गया. उसके साथी सक्षम ने बताया कि अंश ने दावा किया कि वह तैरना जानता है. लेकिन नदी में कूदने के बाद उसका पता ही नहीं चला.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



