
मुंबई एयरपोर्ट पर Akasa Air के विमान को मालवाहक ट्रक ने मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा
AajTak
एयरलाइन के मुताबिक, जब मालवाहक ट्रक विमान के संपर्क में आया, तब उसे एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलर चला रहा था. हादसे के बाद, एयरलाइन ने कहा कि उन्होंने विमान की जांच शुरू कर दी है और घटना की जांच कर रहे हैं.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को एक मालवाहक ट्रक ने अकासा एयर के एक विमान को टक्कर मार दी, जिसके बाद विमान की जांच शुरू कर दी गई. एयरलाइन के मुताबिक, जब मालवाहक ट्रक विमान के संपर्क में आया, तब उसे एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलर चला रहा था. हादसे के बाद, एयरलाइन ने कहा कि उन्होंने विमान की जांच शुरू कर दी है और घटना की जांच कर रहे हैं.
अकासा एयर के प्रवक्ता के मुताबिक, "एक थर्ड-पार्टी ग्राउंड हैंडलर, एक कार्गो ट्रक चलाते वक्त, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े अकासा एयर के एक विमान के संपर्क में आ गया. विमान की वर्तमान में जांच की जा रही है, और हम थर्ड-पार्टी ग्राउंड हैंडलर के साथ इस घटना की जांच कर रहे हैं."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












