
मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF कंट्रोल रूम के पास आया कॉल
AajTak
यह पहली बार नहीं है, जब किसी एयरपोर्ट या फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. इससे पहले भी कई बार फोन पर ऐसी धमकियां दी जा चुकी हैं. कुछ दिनों पहले ही इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर बम की झूठी धमकी मिली थी.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी को लेकर कॉल किया गया. एक अज्ञात कॉलर ने दावा किया कि एयरपोर्ट को उड़ाने की साजिश चल रही है. यह कॉल CISF कंट्रोल रूम को किया गया. यहां कॉलर ने मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति का जिक्र किया, जो विस्फोटक लेकर मुंबई से अजरबैजान जा रहा है. चेतावनी के बाद, CISF ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एयरपोर्ट पर तेजी से जांच की गई.
यह पहली बार नहीं है, जब किसी एयरपोर्ट या फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. इससे पहले भी कई बार फोन पर ऐसी धमकियां दी जा चुकी हैं. कुछ दिनों पहले ही इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर बम की झूठी धमकी मिली थी.
सोशल मीडिया पर दी थी धमकी
दरअसल, 25-26 अक्टूबर की रात को IGI एयरपोर्ट पर बम की झूठी सूचना एक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मिली. सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए मानक प्रोटोकॉल सक्रिय किए, स्थिति का आंकलन करने के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ समन्वय किया. अधिकारियों ने नागरिक उड्डयन की सुरक्षा के खिलाफ गैरकानूनी कृत्यों के दमन (SUA SCA) अधिनियम 1982 की धारा 3(1)(d) और BNS अधिनियम की धारा 351(4) के तहत एफआईआर संख्या 833/24 के तहत तुरंत मामला दर्ज किया.
बेरोजगार युवक ने किया था फोन
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था. आरोपी का नाम शुभम उपाध्याय था. 12वीं कक्षा तक पढ़े और राजापुरी, उत्तम नगर के बेरोजगार निवासी शुभम ने यह फोन किया था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








