
मुंबई: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम वाली इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर
AajTak
मुंबई के बांद्रा में एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम वाली इमारत में भीषण आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है. पिछले दो दिनों में महानगर में सुबह-सुबह यह दूसरी बड़ी आग है.
महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा में मंगलवार सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम वाली इमारत में भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है. पिछले दो दिनों में महानगर में सुबह-सुबह यह दूसरी बड़ी आग है.
रविवार को, बलार्ड एस्टेट इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय वाली इमारत में भीषण आग लग गई थी. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बांद्रा पश्चिम इलाके में लिंकिंग रोड पर स्थित बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 4:10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के बेसमेंट तक ही सीमित थी.
अधिकारी ने बताया कि मौके पर 12 दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. दमकल विभाग ने सुबह करीब 4:49 बजे आग को लेवल III तक बढ़ा दिया, जो अधिक गंभीर श्रेणी का संकेत है. नगर निगम अधिकारी ने बताया कि अन्य एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
बता दें कि दो दिन पहले रविवार को मुंबई में स्थित ईडी दफ्तर में रविवार तड़के आग लगने की खबर सामने आई थी. एजेंसी के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई के बेलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित कैसर-ए-हिंद इमारत में भीषण आग लग गई. इसी इमारत में ईडी की दफ्तर भी स्थित है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






