
मुंबईकरों को दिवाली तोहफ़ा, आज से चर्चगेट स्टेशन से विरार तक चलेगी 17 नई एसी ट्रेनें, आसान होगा सफर
AajTak
मुंबई के वेस्टर्न रेलवे द्वारा यात्रियों के सफ़र को और आसान बनाने के लिए चर्चगेट स्टेशन से विरार तक अब 17 नई एसी लोकल ट्रेनों को चलाया जाएगा. इन ट्रेनों को आज से चलाया जा रहा है.
मुंबई में लोकल ट्रेन यातायात के लिए सबसे कारगर साधन माना जाता है. इसे मुंबई की लाइफ लाइन भी कहा जाता है. इस आधुनिक युग में लोकल ट्रेन में पिछले कुछ सालों में काफ़ी बदलाव आया है, लोकल ट्रेन अब मुंबई में एसी डिब्बों के साथ चलती है. मुंबई में एसी लोकल ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों को काफ़ी राहत भी मिलती है.
इस रूट पर शुरू हुईं 17 नई एसी लोकल
मुंबई के वेस्टर्न रेलवे द्वारा यात्रियों के सफ़र को और आसान बनाने के लिए चर्चगेट स्टेशन से विरार तक अब 17 नई एसी लोकल ट्रेनों को चलाया जाएगा. इन ट्रेनों को आज से चलाया जा रहा है. बता दें कि अब तक चर्चगेट स्टेशन से विरार तक 79 ट्रेन एसी चलाई जा रहीं थीं. अब यह अकड़ा बढ़कर 96 पहुंच जाएगा.
एसी लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पिछले कुछ महीनों में काफ़ी अधिक हुई है. मुंबई में एसी ट्रेन लोगों में काफ़ी लोकप्रिय होती जा रही है. जिसके मद्देनज़र ट्रेन को बढ़ाया गया है. इन ट्रेनों के बढ़ने के बाद लोकल ट्रेनों में भीड़ भी कम होगी. ये सेवाएं सोमवार से शुक्रवार तक एसी सेवाओं के रूप में चलेंगी और शनिवार और रविवार को आम लोकल सेवाओं के रूप में चलेंगी.
ये होगा रूट
इन नई 17 एसी लोकल ट्रेनों में से 9 ट्रेन ऊपर की दिशा में और 8 सेवाएं नीचे की दिशा में हैं. अप में नालासोपारा - चर्चगेट, विरार - बोरीवली और भायंडर - बोरीवली के बीच एक-एक सेवा, विरार - चर्चगेट के बीच दो सेवाएं और बोरीवली - चर्चगेट के बीच चार सेवाएं हैं. इसी तरह, नीचे की दिशा में, चर्चगेट - भायंडर और बोरीवली - विरार के बीच एक-एक सेवा है, चर्चगेट -विरार और चर्चगेट -बोरीवली के बीच तीन-तीन सेवाएं होगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






