
मुंबईः चलती ट्रेन में चुराया था महिला यात्री का फोन, आरोपी को मिली 3 साल कैद की सजा
AajTak
एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास पोल पर खड़ा था. तभी अचानक उसने आरती के हाथ पर फोन छीनने की नीयत से झपट्टा मारा, जिससे उसका मोबाइल नीचे गिर गया. झटके के कारण वह अपना संतुलन खो बैठी और वह गिरने से बाल-बाल बची.
मुंबई की एक अदालत ने एक 25 वर्षीय व्यक्ति को चलती ट्रेन में एक यात्री का फोन चोरी करने की कोशिश के आरोप में सजा सुनाई है. दरअसल, इस घटना में पीड़िता ट्रेन से गिरने वाली थी. इस तरह चोर ने उसकी जान को खतरे में डाल दिया था. इसी को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने उसे 3 साल कैद की सजा सुनाई है.
अभियोजन पक्ष के मुताबिक यह मामला 15 जून, 2021 का है. उस दिन आरती मेश्राम नाम की महिला ने बांद्रा थाने में सूचना दी थी कि वह अपनी मां के साथ लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही थी. जब करीब शाम के 08.25 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खार रेलवे स्टेशन पहुंची. उस समय वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी होकर अपने मोबाइल पर बात कर रही थी.
उस समय एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास पोल पर खड़ा था. तभी अचानक उसने आरती के हाथ पर फोन छीनने की नीयत से झपट्टा मारा, जिससे उसका मोबाइल नीचे गिर गया. झटके के कारण वह अपना संतुलन खो बैठी और वह गिरने से बाल-बाल बची. उसने बामुश्किल खुद पर काबू पाया.
लोकल ट्रेन रुकी तो आरती नीचे उतरकर उस व्यक्ति के पीछे दौड़ने लगी. वह चोर-चोर चिल्लाई तो वहां मौजूद पुलिस ने उस आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया. आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास आरती मेश्राम का फोन बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 356 (चोरी के लिए हमला), 379 (चोरी) और भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 150 (ई) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज ली.
रेलवे अधिनियम की धारा 150 (ई) दुर्भावनापूर्ण रूप से ट्रेन को तोड़ने या बर्बाद करने के प्रयास के बारे में प्रावधान करती है. यह धारा निर्दिष्ट करती है कि यदि कोई किसी रेलवे के संबंध में कोई अन्य कार्य या काम करने का प्रयास करता है या इस इरादे या ज्ञान के साथ वह रेल में यात्रा करने वाले या उस पर सवार होने वाले किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरे में डालने की संभावना होने पर दोषी को आजीवन कारावास, या कठोर कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक हो सकती है, दंडित किया जाएगा.
अदालत में आरोपी एंथनी सिगामणि ने दोषी नहीं होने की बात कही और इस पूरे मुकदमे केस दौरान वह सलाखों के पीछे था. उसने अपने बचाव में दलील देते हुए अदालत से कहा कि आरती मेश्राम मोबाइल की मालिक नहीं है और उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



