मिस्र का मार्चिंग दस्ता, स्वदेशी गन से सलामी, VVIP लाइन में मजदूर... कर्तव्य पथ पर खास होगा गणतंत्र दिवस का जश्न
AajTak
देश इस बार 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. परेड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है. दिल्ली में कई रूटों पर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. इस बार गणतंत्र दिवस पर कई नई चीजें नजर आएंगी, जो इससे पहले कभी नहीं दिखी.
भारत आज 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. परेड में हर बार की तरह इस बार भी कई राज्यों की झांकियां शामिल होंगी. साथ ही वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे. इस वर्ष मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. हालांकि इस बार गणतंत्र दिवस पर आपको कई नई बातें भी नज़र आएंगी. कारण, पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से होकर गुजरेगी. इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था. लेकिन इस बार भारत सरकार ने इस जगह को विकसित कर कर्तव्य पथ का नाम दिया है. इसलिए, गणतंत्र दिवस की परेड राजपथ नहीं, कर्तव्य पथ पर होगी.
वहीं ऐसा पहली बार होगा जब रिपब्लिक-डे की परेड देखने के लिए सबसे पहली लाइन में VVIP नहीं होंगे. इस बार पहली पंक्ति में रिक्शा चालक, फुटपाथ के दुकानदार, कर्तव्य पथ को विकसित करने वाले मजदूर और उनके परिजन बैठेंगे. भारत सरकार ने इन्हें श्रमजीवी का नाम दिया है. इससे पहले, हमेशा रिपब्लिक-डे परेड की पहली पंक्ति VVIPs के लिए रिजर्व होती थी, लेकिन इस बार पहली पंक्ति में श्रमजीवियों को जगह दी जाएगी.
महिला शक्ति का होगा प्रदर्शन
साथ ही इस बार Central Vista Project में काम करने वाले मजदूरों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस बार गणतंत्र दिवस पर महिला शक्ति का प्रदर्शन होगा. गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारतीय वायु सेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी करेंगी. इसके अलावा, कई मार्चिंग दस्ते ऐसे होंगे, जिसमें सिर्फ महिलाएं होंगी. ख़ास बात ये है कि गणतंत्र दिवस की परेड में सेना के अलावा डीआरडीओ और पूर्व सैनिकों की झांकी भी शामिल होंगी.
मिस्र का 120 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता परेड में होगा शामिल
अग्निवीरों को भी परेड में शामिल किया जाएगा. इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति के साथ उनके देश का 120 सदस्यीय मार्चिंग दल भी परेड में हिस्सा लेगा. इसके साथ ही पहली बार 21 तोपों की सलामी 25 पाउंडर बंदूकों की जगह 105 mm स्वदेशी गन से दी जाएगी. ये भारत की आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है. परेड के लिए अपने आखिरी उड़ान के साथ नौसेना का आईएल-38 विमान इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा. इस समुद्री टोही विमान ने लगभग 42 वर्षों तक नौसेना की सेवा की है. फ्लाई पास्ट में भाग लेने वाले 44 विमानों में नौ राफेल जेट और हल्के हमलावर हेलीकॉप्टर सहित अन्य विमान शामिल होंगे.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




