
मिसाइलों से लैस F-16 से ड्रोन तक....ताइवान में ऐसी है US स्पीकर की सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार सकता पर
AajTak
अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार देर शाम ताइवान पहुंचीं. US स्पीकर के इस दौरे से चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. वहीं, स्पीकर के इस दौरे से अमेरिका ने ताइवान के साथ प्रतिबद्धता दिखाने की कोशिश की. जबकि चीन इसे अपना क्षेत्र बताता है. उधर, चीन अमेरिकी स्पीकर के इस दौरे को क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा बता रहा है.
चीन की लाख धमकियों के बावजूद अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर हैं. उधर, चीन इस दौरे के विरोध में न सिर्फ बयानबाजी कर रहा है, बल्कि अमेरिको को आंख दिखाने की कोशिश भी कर रहा है. चीन ने नैंसी पेलोसी के ताइवान में लैंड करते ही द्वीप को चारों ओर से घेरते हुए युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. हालांकि, ताइवान का कहना है कि वह उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है. हालांकि, अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी भी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ ताइवान पहुंचीं हैं. आईए जानते हैं कि ताइनवान में उनकी सुरक्षा व्यवस्था कैसी है?
1- अमेरिका के 6 सीक्रेट सर्विस फील्ड एजेंट्स हर संभव खतरे पर नजर रख रहे हैं. 2- ताइवान की मिलिट्री पुलिस टीम तैनात की गई है. 3- ताइवान के F-16 एयरक्रॉफ्ट को तैनात किया गया है. 4- अमेरिका के 2 P-8A सर्विलांस एयरक्रॉफ्ट तैनात किए गए हैं. 5- इसके अलावा अमेरिका के 2 RQ-1 प्रेडेटर ड्रोन भी नैंसी पेलोसी की सुरक्षा में लगे हुए हैं. 6- अमेरिका का मिलिट्री सैटेलाइट
चीन ने शुरू किया सैन्य अभ्यास
अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार देर शाम ताइवान पहुंचीं. US स्पीकर के इस दौरे से चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. वहीं, स्पीकर के इस दौरे से अमेरिका ने ताइवान के साथ प्रतिबद्धता दिखाने की कोशिश की. जबकि चीन इसे अपना क्षेत्र बताता है. उधर, चीन अमेरिकी स्पीकर के इस दौरे को क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा बता रहा है. उधर, अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि इस दौरे को ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बहाना न बनाया जाए. नैंसी पेलोसी का ताइवान का ये दौरा 25 साल में अमेरिका के किसी भी चुने हुए सर्वोच्च नेताओं में पहला दौरा है. वहीं, नैंसी के दौरे के दिन चीन ने भी ताइवान के डिफेंस जोन में 21 एयरक्रॉफ्ट उड़ाकर चेतावनी देने की कोशिश की.
ताइवान पहुंचकर क्या बोलीं नैंसी?
ताइवान पहुंचकर नैंसी पेलोसी ने अपने पहले बयान में कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा ताइवान पर अमेरिकी नीति के विपरीत नहीं है. पेलोसी ने कहा कि उनकी यात्रा ताइवान के जीवंत लोकतंत्र के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को दिखाती है. उन्होंने चीन का नाम लिए बिना कहा कि यह यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयासों का विरोध करती है. उधर, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, चीन निश्चित रूप से अमेरिकी अध्यक्ष की यात्रा के जवाब में अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








