
मिशन 2024 के लिए जेपी नड्डा ने बनाई नई राष्ट्रीय कार्यसमिति, राजस्थान, बिहार, झारखंड और तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टीम में शामिल
AajTak
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया है. कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी जगह दी गई है. झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय को भी जगह दी गई है.
साल 2024 में होने वाले आम चुनाव और इसी साल के आखिरी में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सियासी हलकों मे तैयारियां दिखना शुरू हो गई हैं. बीजेपी में भी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर हलचल है और इसी की एक बानगी शनिवार को दिखाई दी, जब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की. चुनावी अभियानों को लेकर मिशन मोड में आई बीजेपी ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है.
राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया है. इनमें तेलंगाना बीजेपी प्रमुख बंदी संजय कुमार समेत दस लोगों के नाम शामिल किए गए हैं. जिन लोगों को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है उनमें ये नाम शामिल हैं- सुरेश कश्यप, डॉ. संजय जायसवाल, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश, किरोड़ी लाल मीणा और डॉ. सतीश पूनिया. इसके अलावा के. सुभाष कन्नौथ को केरल का प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाया गया है.
कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को मिली जगह बता दें कि जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की जो घोषणा की है, इसमें कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी जगह दी गई है. झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय को भी जगह दी गई है. बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल को भी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है.
मोदी कैबिनेट में भी बदलाव संभव बता दें बीते हफ्ते बीजेपी संगठन और मोदी कैबिनेट से जुड़ी आई एक खबर में जुलाई में कई तरह के बदलावों की बात कही गई थी. आने वाले दिनों में जल्द ही, मोदी कैबिनेट में भी बदलाव की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार जल्द कैबिनेट में फेरबदल कर सकती है. अगर ये फेरबदल होता है, तो मॉनसून सत्र से पहले होगा. मॉनसून सत्र 17 जुलाई से शुरू हो सकता है. यह 10 अगस्त तक चलेगा. हालांकि, मॉनसून सत्र पर फाइनल मुहर संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में लगेगी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




