
'मिशन एकजुट विपक्ष' को नीतीश कुमार ने दी धार, केजरीवाल के बाद अब खड़गे-राहुल से करेंगे मुलाकात
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में हैं. नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार पटना में प्रस्तावित विपक्ष की बैठक को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2024 के आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम छेड़ रखी है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद गैर बीजेपी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें फिर से तेज कर दी हैं.
नीतीश कुमार कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने बेंगलुरु गए थे. बेंगलुरु से नीतीश कुमार सीधे दिल्ली पहुंचे. नीतीश कुमार ने एक दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. केजरीवाल के बाद नीतीश अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे.
अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ नीतीश की मुलाकात विपक्षी एकजुटता के नजरिए से काफी अहम मानी जा रही है. कांग्रेस ने कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण में केजरीवाल को नहीं बुलाया था. ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि केजरीवाल के बाद खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात कर नीतीश आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच की खाई को पाटने की कोशिश कर रहे हैं.
नीतीश कुमार की मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ होने वाली मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता को लेकर पटना में विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक को लेकर भी बातचीत हो सकती है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात के दौरान पटना में प्रस्तावित बैठक की तारीख को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं.
अलग-अलग दलों के नेताओं से मिल रहे हैं नीतीश
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन पर निकले नीतीश कुमार लगातार अलग-अलग दलों के नेताओं से मिल रहे हैं. नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











