
मिलिट्री एक्शन की चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान तो करने लगा प्रोपेगेंडा, भारतीय सैन्य बलों को लेकर कर रहा दुष्प्रचार
AajTak
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है और फिलहाल दोनों मुल्कों के बीच तनाव बना हुआ है. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट्स और पाकिस्तान आधारित सोशल मीडिया हैंडल्स से भारत से संबंधित फर्जी खबरें चलाई जा रही है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. दोनों मुल्कों में तनाव बढ़ गया है. इस बीच भारतीय सैन्य बलों के भीतर ट्रांसफर-पोस्टिंग भी चल रही है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में उन खबरों को फर्जी तरीके से प्रचारित किया जा रहा है.
पाकिस्तान आधारित मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया हैंडल्स भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की छवि धूमिल करने के लिए एक संगठित दुष्प्रचार अभियान चला रही है. हालांकि, इन कोशिशों को आधिकारिक रिकॉर्ड्स और प्रामाणिक फैक्ट-चेकिंग ने खारिज कर दिया है.
यह भी पढ़ें: आतंक के खिलाफ भारत को मिल रहा पूरी दुनिया का साथ, अकेला पड़ा पाकिस्तान?
लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को "बर्खास्त" करने की फर्जी खबर!
पाकिस्तानी चैनलों और ट्रोल नेटवर्क ने दावा किया कि रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को "बर्खास्त" कर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के "काला पानी" जेल में भेज दिया गया है. हालांकि, सच्चाई यह है कि जनरल राणा को कमांडर-इन-चीफ के पद पर प्रमोट किया गया है. वह 1 जून 2025 को अंडमान और निकोबार कमांड का पदभार ग्रहण करेंगे.
लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार पर फर्जी कहानी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












