
मिताली राज ने रमेश पोवार पर लगाया था ये आरोप, अब फिर साथ काम करेंगे दोनों
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार महिला क्रिकेट टीम के नए कोच होंगे. मदन लाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने उनके नाम की सिफारिश की थी. पोवार डब्ल्यूवी रमन की जगह लेंगे.
पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को गुरुवार को डब्ल्यूवी रमन की जगह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया. पोवार इससे पहले भी टीम के साथ यह भूमिका निभा चुके है. उन्हें हालांकि 2018 टी20 विश्व कप के बाद सीनियर खिलाड़ी मिताली राज के साथ विवाद के बाद निलंबित कर दिया गया था. पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इस पद के लिए मौजूदा कोच डब्ल्यूवी रमन के अलावा 8 उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद पोवार के नाम की सिफारिश की. बीसीसीआई से जारी बयान में कहा गया, ‘बीसीसीआई रमेश पोवार को भारतीय टीम (वरिष्ठ महिला) के प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करता है. बीसीसीआई ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया था और 35 से अधिक आवेदन प्राप्त किए थे.’
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









