
मिडिल ईस्ट में जारी रहेगी जंग! सीजफायर पर चर्चा से ईरान और अमेरिका का साफ इनकार
AajTak
अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए ईरान युद्ध को रोकने के लिए मध्य पूर्वी देशों की मध्यस्थता को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ठुकरा दिया. ईरान ने भी साफ कहा कि जब तक हमले बंद नहीं होते, वह युद्धविराम नहीं मानेगा. खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल कीमतें बढ़ गई हैं. अब तक दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. ओमान और मिस्र की बातचीत कोशिशें नाकाम रहीं. तनाव बढ़ा.
डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए मध्य पूर्व के सहयोगी देशों की ओर से शुरू की गई कूटनीतिक बातचीत की कोशिशों को ठुकरा दिया है. न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार ये प्रयास उस युद्ध को रोकने के लिए किए जा रहे थे, जो दो सप्ताह पहले अमेरिका और इजरायल के बड़े हवाई हमलों के साथ शुरू हुआ था.
ईरान भी युद्धविराम के लिए तैयार नहीं दूसरी ओर ईरान ने भी साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले बंद नहीं होते, तब तक वह किसी भी युद्धविराम के लिए तैयार नहीं है. दो वरिष्ठ ईरानी सूत्रों ने बताया कि कई देश इस संघर्ष को खत्म कराने के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं.
दोनों पक्ष लंबे संघर्ष की तैयारी में वॉशिंगटन और तेहरान दोनों की ओर से बातचीत में दिलचस्पी न दिखने से संकेत मिल रहे हैं कि यह युद्ध लंबा खिंच सकता है. इस बीच संघर्ष में आम लोगों की मौतें बढ़ रही हैं और ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने से तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं.
खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले से बढ़ा दबाव शुक्रवार रात अमेरिका ने ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर हवाई हमले किए. इससे यह साफ संकेत मिला कि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखने के पक्ष में है.
नए सर्वोच्च नेता की कड़ी चेतावनी ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ने को बंद रखने की कसम खाई है और पड़ोसी देशों पर हमले तेज करने की धमकी भी दी है.
युद्ध में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत इस युद्ध में अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश ईरान के नागरिक बताए जा रहे हैं. इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात लगभग ठप हो गया है. दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल इसी मार्ग से गुजरता है, इसलिए इसका असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ रहा है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










