
मालदीव में PM मोदी... इंडिपेंडेंस डे पर चीफ गेस्ट, भारतीय समुदाय से मुलाकात... ये है पूरा शेड्यूल
AajTak
भारत ने शुक्रवार को मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये (565 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की लोन सहायता देने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा वक्त में मालदीव के दौरे पर हैं. उन्हें मालदीव ने स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया है. नरेंद्र मोदी ने माले की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान कहा, ‘‘हमारे संबंधों की जड़ें इतिहास से भी पुरानी हैं और सागर जितनी गहरी हैं.’’ प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्टि की कि दोनों पक्ष जल्द ही द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देंगे और मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू हो चुकी है.
क्या है आज का शेड्यूल?
पीएम मोदी की मालदीव यात्रा 26 जुलाई यानी आज पूरी हो जाएगी. वे 10:45 से 12:40 बजे के बीच मालदीव की बड़ी शख्सियतों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद 15:50 से 16:15 बजे के बीच आईटीईसी के पूर्व छात्रों और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे. वहीं शाम 16:30 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लने के बाद, 18:15 बजे भारत के लिए प्रस्थान करेंगे.
यह भी पढ़ें: PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, रैंकिंग में पिछड़े ट्रंप और मेलोनी... जानें बाकी दिग्गजों का हाल
भारत ने शुक्रवार को मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये (565 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की लोन सहायता देने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस राशि का उपयोग मालदीव में बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिए, देश की जनता की प्राथमिकताओं के अनुरूप किया जाएगा."
कई अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच हुई चर्चा...

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










