
मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी, जानें आज क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन से मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं. यह उनके विदेश दौरे का दूसरा चरण है. पीएम मोदी के मालदीव की राजधानी माले में तैयारियां जोरों पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9:40 पर वेलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. दोपहर 3:00 बजे उनका आधिकारिक स्वागत होगा. 3:20 पर पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोइजु की मुलाकात होगी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











