
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने अचानक क्यों छोड़ा देश? संसद ने जताई आपत्ति
AajTak
नशीद ने सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से बताया कि वह क्लाइमेट वल्नेरेबल फोरम (CVF) के महासचिव के तौर पर काम शुरू करने के लिए घाना की राजधानी अकरा पहुंच गए हैं. उन्होंने हका कि सीवीएफ का सचिवालय घाना में है और वह अगले कुछ सालों तक घाना मेरा घर रहेगा. हमें इस सेक्टर में निवेश की उम्मीद है ताकि सीवीएफ के सदस्य अपने मकसद में कारगर साबित हो सकें. सीवीएफ की स्थापना 2009 में की गई थी. उस समय नशीद मालदीव के राष्ट्रपति थे.
मालदीव में सियासी उथल-पुथल जारी है. इस बीच खबर है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति नशीद घाना शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने हाल ही में सक्रिय राजनीति से विराम लेने का ऐलान किया था.
नशीद (56) ने सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से बताया कि वह क्लाइमेट वल्नेरेबल फोरम (CVF) के महासचिव के तौर पर काम शुरू करने के लिए घाना की राजधानी अकरा पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि सीवीएफ का सचिवालय घाना में है और वह अगले कुछ सालों तक घाना मेरा घर रहेगा. हमें इस सेक्टर में निवेश की उम्मीद है ताकि सीवीएफ के सदस्य अपने मकसद में कारगर साबित हो सकें.
नशीद 2008 से 2012 तक मालदीव के राष्ट्रपति थे. वह 2019 से 2023 तक मालदीव की संसद के स्पीकर भी थे. नशीद के घाना शिफ्ट होने के घटनाक्रमों के बीच संसद का कहना है कि वह बिना संसद को सूचित किए अस्थाई तौर पर घाना शिफ्ट हुए हैं.
संसद के संचार निदेशक हसन जियाउ का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि नशीद ने अभी हमें यह नहीं बताया है कि उनकी संसद में किस तरह की जिम्मेदारियों की योजना है.
जियाउ ने कहा कि नशीद ने संसद से लीव के लिए आवेदन भी नहीं किया है और उनके कार्यकाल के बाकी बचे तीन महीनों के लिए उन्हें वेतन मिलना जारी रहेगा. बता दें कि पिछले महीने नशीद ने ऐलान किया था कि वह सीवीएफ के महासचिव के तौर पर अपने जिम्मेदारियां निभाने के लिए सक्रिय राजनीति से थोड़े समय के लिए दूरी बना रहे हैं.
बता दें कि सीवीएफ क्लाइमेट चेंज की दिशा में काम करने वाला संगठन है. इसकी स्थापना 2009 में की गई थी. उस समय नशीद मालदीव के राष्ट्रपति थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









