
मार्च में Insta पर कांग्रेस बनी पहली पसंद, YouTube व्यूज में AAP सबसे आगे... सोशल मीडिया की जंग में किसको कितनी बढ़त
AajTak
सोशल मीडिया पर बीजेपी का दबदबा कायम है और इसकी ग्रोथ बाकी पार्टियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है. हालांकि, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर नए यूजर्स को जोड़ने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, बीजेपी से आगे रहीं.
डिजिटल होती दुनिया में चुनाव अब सिर्फ जमीन पर ही नहीं लड़े जाते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लड़े जाते हैं. 2014 से तो चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया अहम हथियार बन गया है. ऑनलाइन कैंपेन से जनता का मूड और जमीनी हकीकत की तस्वीर भी लगभग-लगभग साफ हो जाती है. तो जानते हैं कि इस चुनावी सीजन में सोशल मीडिया का किंग कौन है?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस टीम (OSINT) ने बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सोशल मीडिया पेज और अकाउंट्स की ग्रोथ का एनालिसिस किया. इनके साथ ही इन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के जनवरी, फरवरी और मार्च के आंकड़ों का एनालिसिस भी किया.
एनालिसिस से पता चलता है सोशल मीडिया पर बीजेपी का दबदबा कायम है और इसकी ग्रोथ बाकी पार्टियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है. हालांकि, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर नए यूजर्स को जोड़ने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, बीजेपी से आगे रहीं.
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इस समय लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. लेकिन बाकी पार्टियों के मुकाबले टीएमसी की सोशल मीडिया पर उपस्थिति काफी कम है. जबकि, तमाम बड़ी पार्टियों के नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे बढ़त बनाए हुए हैं.
'X' फैक्टर
एलन मस्क का X (पहले ट्विटर) राजनीतिक पार्टियों के लिए 'X' फैक्टर भी साबित हो रहा है. इस साल अब तक हर पार्टी के फॉलोअर्स लगातार बढ़े हैं. हालांकि, जनवरी में आम आदमी पार्टी के लगभग 1200 फॉलोअर्स कम हो गए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











