
मामा की लात से सुधरा मूड, फिर स्टेज पर दिया बेस्ट परफॉर्मेंस, उस्ताद राशिद खान के जीवन का एक किस्सा यह भी
AajTak
रामपुर सहसवान घराने के गायक उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और पिछले महीने से वेंटीलेटर पर थे. अपनी जबरदस्त आवाज और तान सरगम के साथ लाजवाब गायकी के लिए मशहूर 55 वर्षीय खान साहब संगीतज्ञों के घराने में पैदा हुए.
यादों के अप्रतिम गायक उस्ताद राशिद खान आज खुद याद बन गए. 'याद पिया की आए', 'आओगे जब तुम ओ साजना' सहित दर्जनों राग की सैकड़ों बंदिशों के सिद्ध हस्त कलावन्त भारतीय शास्त्रीय संगीत के शीर्षस्थ गायकों में शुमार पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से अलंकृत उस्ताद राशिद खान का निधन कोलकाता में हो गया है. हालांकि खान साहब को अपनी जन्मभूमि बदायूं से ताजिंदगी लगाव रहा.
रामपुर सहसवान घराने के गायक उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और पिछले महीने से वेंटीलेटर पर थे. अपनी जबरदस्त आवाज और तान सरगम के साथ लाजवाब गायकी के लिए मशहूर 55 वर्षीय खान साहब संगीतज्ञों के घराने में पैदा हुए. कोलकाता के आईटीसी संगीत अकादमी में संगीत सीखा और सिखाया भी.
क्रिकेटर बनना चाहते थे राशिद खान
उस्ताद राशिद ने 11 साल की उम्र में दिल्ली में अपना पहला प्रोग्राम पेश कर दिया था. लेकिन वह संगीतकार नहीं बनना चाहते थे. दरअसल, वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन अपने परिवार की परंपरा से वह दूर नहीं रह पाए. वहीं, गजल और कुछ प्रोग्राम देखने के बाद संगीत के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ गई. उस्ताद राशिद खान रामपुर-सहसवान घराना से ताल्लुक रखते हैं. वह उस्ताद इनायत हुसैन खान साहब के परपोते और गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे हैं. हालांकि, उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने मामा निसार हुसैन खान से ली थी. इसके अलावा उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से भी गुर सीखे. यह शिक्षा-दीक्षा उस वक्त ही शुरू हो गई थी, जब उस्ताद राशिद खान महज छह साल के थे.
साहित्य आजतक में बताया किस्सा
इंडिया टुडे ग्रुप के साहित्य संगीत उत्सव साहित्य आजतक में दो साल पहले उस्ताद राशिद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अपने उस्ताद और मामाजी के साथ एक प्रोग्राम में जाने से पहले उनका मूड थोड़ा बिगड़ा हुआ था. गाने की बजाय दिमाग में कुछ और चल रहा था. उनके मामा और गुरु उस्ताद निसार हुसैन खान साहब उनकी इस बेपरवाही से इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने शागिर्द और भांजे राशिद खान को जोरदार लात जमाई.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





