
मानेसर लैंड स्कैम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हाईकोर्ट से झटका, CBI कोर्ट में ट्रायल का रास्ता साफ
AajTak
मानेसर लैंड स्कैम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ अब सीबीआई कोर्ट में आरोप तय होंगे और ट्रायल शुरू होगा.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मानेसर लैंड स्कैम केस में हुड्डा को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने इस मामले में हुड्डा की याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ ट्रायल शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ ट्रायल पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में चलेगा. विशेष सीबीआई कोर्ट में अब पूर्व सीएम हुड्डा पर आरोप तय किए जाएंगे. गौरतलब है कि मानेसर लैंड स्कैम में सीबीआई पहले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 34 आरोपियों के खिलाफ 80 पन्नों की चार्जशीट दायर कर चुकी है.
अब सीबीआई कोर्ट में आरोप तय किए जाएंगे और इसके बाद इस हाई प्रोफाइल केस में नियमित ट्रायल शुरू होगा. यह मामला 2005 से 2007 के बीच मानेसर इलाके में जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है. तब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही थे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते 25 अगस्त 2005 को इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) की प्रक्रिया रद्द कर दी थी और उसी दिन सेक्शन-6 का नोटिस जारी करवा दिया था.
इसके बाद सेक्शन-9 का नोटिस जारी किया गया, जिसके तहत प्रति एकड़ 25 लाख रुपये मुआवजा तय किया गया था. इस दौरान कुछ बिल्डर्स ने किसानों से करीब 400 एकड़ जमीन औने-पौने दाम में खरीद ली. बाद में 2007 में हुड्डा सरकार ने इस जमीन को अधिग्रहण से मुक्त कर दिया. इसकी वजह से भी किसानों को करीब 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
यह भी पढ़ें: 'गली नहीं है, सभा है...', हरियाणा विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भड़के स्पीकर
इस मामले की जांच सीबीआई ने साल 2015 में शुरू की थी और सितंबर 2018 में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी. हाईकोर्ट से हुड्डा को लगे झटके के बाद अब सीबीआई कोर्ट इस केस में आरोप तय करेगी और फिर ट्रायल शुरू होगा. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








