
मानसिक उत्पीड़न से टूटे पिता ने दो बच्चों संग मौत को लगाया गले, नासिक की दर्दनाक वारदात
AajTak
नासिक के चांदवड में 34 वर्षीय दौलत हिराय ने अपने दो बच्चों के साथ खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ससुराल वालों के मानसिक उत्पीड़न से टूट चुका था. पुलिस ने दौलत के माता-पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के नासिक जिले के चांदवड तहसील में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 34 वर्षीय दौलत हिराय ने अपने दो बच्चों- 9 साल की बेटी प्रज्ञा और 5 साल के बेटे प्रज्वल के साथ अपने खेत में बने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार को हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सदमे का माहौल है.
पत्नी का ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक, दौलत हिराय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति मानसिक उत्पीड़न से परेशान थे. उनका आरोप है कि दौलत के माता-पिता लंबे समय से उन पर मानसिक दबाव बना रहे थे, जिससे तंग आकर दौलत ने यह चरम कदम उठाया.
यह भी पढ़ें: नासिक सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, बलात्कार केस में हुआ था गिरफ्तार
BNS की धाराओं में केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने दौलत हिराय के माता-पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










