माधुरी को देखकर बोले सिद्धार्थ शुक्ला- 'तेरा नाम लिया, तुझे याद किया'
AajTak
माधुरी दीक्षित जानी मानी एक्ट्रेस में से हैं. अब उनका सिद्धार्थ शुक्ला संग डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री वाकई कमाल की लग रही है. दोनों 'तेरा नाम लिया' सॉन्ग पर रोमेंटिक डांस करते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बेहतरीन एक्ट्रेस में से हैं. उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके फैंस माधुरी के डांस पर भी फिदा हैं. उनकी एक अदा पर लोग दीवाना हो जाते हैं. माधुरी दीक्षित आज भी सभी के दिलों पर राज करती हैं. उनका अब एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फेमस सिद्धार्थ शुक्ला संग डांस करती दिख रही हैं. दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री फैंस को बेहद लुभा रही है. आपको बता दें ये वीडियो सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सिद्धार्थ ने शेयर किया वीडियो दरअसल उनका यह वीडियो रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के दौरान का है, जहां माधुरी रेड कलर की साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैं वहीं सिद्धार्थ भी ब्लैक पैंट-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. इस वीडियो में माधुरी दीक्षित सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी फिल्म 'राम लखन' के सुपरहिट गाने 'तेरा नाम लिया' पर रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं. सिद्धार्थ का यह वीडियो फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि उनके फैंस कमेंट करें बिना पीछे नहीं हट रहे.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












