
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में बड़ी तकनीकी खराबी, कई सेवाएं हुईं प्रभावित, देखें लंच ब्रेक
AajTak
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों की वजह से दुनिया में कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इसमें सबसे प्रमुख है एयरलाइंस सर्विसेस. भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया यूरोप हर जगह विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं. रेडियो, टीवी, बैंक, स्टॉक एक्सचेंज के सर्वर पर भी असर पड़ा है. लंदन स्टॉप एक्सजेंच ठप हो गया है. देखें लंच ब्रेक.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











