
मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, सुर्ख लाल जोड़ा... काला जठेड़ी से शादी के बाद ऐसे नजर आई लेडी डॉन, Exclusive बातचीत
AajTak
Kala Jatheri and Anuradha Chaudhari: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी शादी के बाद अपने-अपने ठिकाने पर पहुंच चुके हैं. दिल्ली के द्वारका से अनुराधा सोनीपत पहुंच चुकी है, जबकि संदीप भारी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल पहुच गया है.
कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की शादी सही सलामत संपन्न हो गई. इसके बाद दोनों अपने-अपने ठिकाने पर पहुंच चुके हैं. शादी के बाद काला जठेड़ी भारी सुरक्षा के बीच वापस तिहाड़ जेल चला गया, जबकि मैंडम मिंज परिजनों के साथ हरियाणा के सोनीपत पहुंच गई. अपनी ससुराल पहुंचने के बाद आजतक से बातचीत के दौरान लेडी डॉन बहुत खुश नजर आ रही थी. सुर्ख लाल जोड़े में बैठी अनुराधा की मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ पर पति संदीप के नाम की मेहंदी देखते ही बन रही थी.
लेडी डॉन अनुराध चौधरी से जब पूछा गया कि आपकी शादी कैसी रही? इसके जवाब में उसने कहा कि जैसे सबकी शादी होती है, वैसे ही हमारी भी सामान्य तरीके से शादी हो गई है. इस दौरान काला जठेड़ी से कोई बात हो पाई की नहीं, इस पर उसने कहा, ''हमारी शादी रीति रिवाज के तहत संपन्न हुई है. सारी रस्में निभाई गई हैं. इन सबमें इतना वक्त लग गया कि बहुत बातचीत का मौका नहीं मिल पाया. कोर्ट की तरफ से हमें 6 घंटे का समय दिया गया था. उस समय सीमा के अंदर ही हमने शादी कर ली. अब मैं सामाजिक रूप से संदीप की पत्नी हो चुकी हूं. मैं बहुत खुश हूं.''
दिल्ली के द्वारका स्थित संतोष पैलेस में काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी ने सात फेरे लिए थे. इस दौरान लेडी डॉन लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आई, जबकि काला जठेड़ी कुर्ता-पायजामा और सदरी पहने हुआ था. सिर पर लाल रंग की पगड़ी थी. इससे पहले लेडी डॉन खुद स्कॉर्पियो ड्राइव करके सोनीपत से दिल्ली पहुंची थी. उसके साथ परिवार के लोग भी मौजूद थे. उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे. अत्याधुनिक हथियारों लैश कमांडो हर जगह नजर बनाए हुए थे. ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही थी. आसपास की छतों पर भी पुलिस तैनात थी.
सभी पुलिसकर्मियों ने बॉडी कैमरा लगा रखा था. यहां आने वाले मेहमानों को मोबाइल फोन लेकर अंदर जाना मना था. दिल्ली पुलिस ने डीजे भी अंदर नहीं बजने दिया. अपना साजो सामान लेकर पहुंचे डीजे वाले को अंदर नहीं जाने दिया गया. हाई कोर्ट के आदेश के तहत गैंगस्टर काला जठेड़ी को मंगलवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की पेरोल मिली थी. तिहाड़ जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ आया संदीप सीधे बैंक्वेट हॉल में पहुंचा था.
बैंक्वेट हॉल पहुंचने के बाद संदीप ने पहले अपने कपड़े बदले. इसके बाद स्टेज पर जाकर कुछ देर अपनी होने वाली पत्नी अनुराधा चौधरी के साथ बैठा. जयमाला हुई. फिर दोनों शादी के मंडप में पहुंचे, जहां उसने लेडी डॉन को सिंदूर लगाया. अब कल 13 मार्च को जोड़े की घर वापसी की रस्मों के लिए एक बार फिर उसको हरियाणा के सोनीपत के जठेड़ी गांव ले जाया जाएगा. पुलिस का कहना है कि उसको तीसरी बटालियन यूनिट से बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ ले जाया जाएगा, जिसे एक कैदी को जेल से बाहर निकालने और वापस जेल में ले जाने का काम सौंपा गया है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




