
महिला पुलिसकर्मी पर लगा हनीट्रैप गैंग में शामिल होने का आरोप, गिरी निलंबन की गाज
AajTak
Gurugram News: गुरुग्राम में एक महिला पुलिसकर्मी पर हनीट्रैप गैंग में शामिल होने का आरोप लगा है. एक पीड़ित ने जब महिला पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया तो जांच-पड़ताल की गई. इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को हनीट्रैप में फंसाने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत के आरोप में एक महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह मामला फर्रुखनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. पुलिस ने पहले गिरोह की सरगना बिनीता कुमारी और उसके सहयोगी एनजीओ संचालक महेश फोगाट को गिरफ्तार किया था.
पुलिस का कहना है कि बिनीता ने टिंडर जैसे ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिए पुरुषों को फंसाती थी. इसके बाद उन पुरुषों से होटल में मिलने की बात कहती थी. पुलिस का कहना है कि जब कोई पुरुष बिनीता की बातों में आकर होटल में उससे मिलने पहुंच जाता था, तो वह उन पर रेप का आरोप लगा देती थी. इसके बाद वह तुरंत पुलिस को मौके पर बुला लेती थी.
50 हजार की वसूली करते किया था गिरफ्तार
इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बिनीता और महेश को एक पीड़ित से 50,000 रुपये की जबरन वसूली लेते समय गिरफ्तार कर लिया था. दोनों पर फर्रुखनगर थाने में दो मामले दर्ज थे. एसआईटी ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लिया था. एसआईटी ने गिरफ्तारी के समय उनके पास से मिले 2.15 लाख रुपये भी जब्त किए थे.
पीड़ित ने महिला एएसआई पर लगाए थे ये आरोप
जांच के दौरान पीड़ितों में से एक ने सहायक उप-निरीक्षक मुनेश देवी पर दो आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया. पीड़ित ने कहा कि 14 मई को फर्रुखनगर के एक होटल में बिनीता से मिलने के बाद मुनेश देवी ने फोन किया और कहा कि उनके खिलाफ शिकायत है. बाद में बिनीता के साथ समझौता करने के लिए कहा. इसके बाद मुनेश देवी के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एसीपी पटौदी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



