
महिला ने 7 साल के बेटे के बर्थडे पर दिया न्यूड पोज, 3 महीने के लिए हुई जेल
AajTak
घाना की एक एक्ट्रेस को 90 दिनों के लिए जेल की सजा सुनाई गई है क्योंकि इस महिला ने अपने बेटे के सातवें बर्थडे पर उसके साथ एक न्यूड तस्वीर शेयर की थी.
घाना की एक एक्ट्रेस को 90 दिनों के लिए जेल की सजा सुनाई गई है क्योंकि इस महिला ने अपने बेटे के सातवें बर्थडे पर उसके साथ एक न्यूड तस्वीर शेयर की थी. ये मामला इतना सुर्खियों में आ गया कि अमेरिका की मशहूर महिला रैपर कार्डी बी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. (फोटो क्रेडिट: akuapem_poloo इंस्टाग्राम) 31 साल की रोसमंड ब्राउन एक सिंगल मदर हैं. उनकी न्यूड तस्वीर पर बवाल हो गया था. वे इस तस्वीर में न्यूड थीं, जबकि उनका बेटा सिर्फ शॉर्ट्स पहने हुए था. इस केस में जज ने कहा है कि ये एक तरीके से घरेलू हिंसा का मामला है और इस फोटो ने इस बच्चे की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है. (फोटो क्रेडिट: akuapem_poloo इंस्टाग्राम) इस मामले में जज क्रिस्टिना केन ने कहा कि सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें शेयर करने का कल्चर परेशान करने वाला है. क्या इस महिला ने अपने बच्चे से इस तरह की तस्वीर डालने से पहले पूछा था? क्या उन्होंने अपने बेटे की प्राइवेसी को रिस्पेक्ट किया? जाहिर है, उन्होंने ऐसा नहीं किया. (फोटो क्रेडिट: akuapem_poloo इंस्टाग्राम)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












