
महिला ने 'शादी की निशानी' के किए टुकड़े! बोली- मां ने दिया आइडिया
AajTak
एक महिला ने शादी के बाद वेडिंग गाउन को मिनी ड्रेस में बदल दिया. उन्हें ऐसा करने का सुझाव मां ने दिया था.
शादी में पहनी गई वेडिंग ड्रेस हमेशा यादगार होती है. इसे हर कोई सहेज कर रखता है. लेकिन, एक महिला ने वेडिंग गाउन को मिनी ड्रेस बना दिया. 11 मई को टिकटॉक पर पोस्ट किए वीडियो में उन्होंने पूरी कहानी बताई.
'इनसाइडर' के मुताबिक, इस महिला का नाम टेलर पोपिक है. उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी में मौजूद क्लेनफेल्ड ब्राइडल (Kleinfeld Bridal) से गाउन खरीदा. तब इस गाउन की कीमत 4 लाख 82 हजार रुपए (£5,000) से ज्यादा थी. टेलर की शादी अगस्त 2021 में हुई थी.
टेलर ने बताया, वह इस गाउन को केवल एक बार नहीं पहनना चाहती थीं. उन्होंने टिकटॉक पर जो वीडियो शेयर किया है, इसमें दिख रहा है कि उन्होंने शादी में पहने इस गाउन को मिनी ड्रेस बना दिया.
टिकटॉक पर महिला के वीडियो को 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था. शादी होने के करीब 9 महीने के बाद उन्होंने ड्रेस को कांट छांटकर नया ड्रेस बनाया.
मां ने कहा था, इसलिए बनाया 'मिनी ड्रेस' टेलर ने बताया कि पहले उन्होंने सोचा था कि वह इस गाउन को बेटी के लिए संभाल कर रखेंगी, लेकिन फिर उनके मन में यह विचार आया कि इस गाउन को छोटा कर मिनी ड्रेस बना दी जाए, जो भविष्य में उनकी बच्ची के काम आ सकती है.
टेलर ने बताया उनकी मां ने इस गाउन को छोटा करने का सुझाव दिया था. जिसके बाद वह इस गाउन को एक टेलर के पास ले गईं और इसे छोटा करवा दिया. टेलर ने बताया कि इसकी फिटिंग भी अच्छी आ रही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











