महिला ने बताए सिंदूर के फायदे! सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
AajTak
सोशल मीडिया पर सिंदूर को लेकर एक पोस्ट किया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट में सिंदूर के फायदे बताए गए हैं. यूजर्स ने इसपर रिएक्ट किया है.
'ओम शांति ओम' फिल्म का एक बेहद पॉपुलर डायलॉग है- 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू!' सोशल मीडिया पर यही डायलॉग एक बार फिर से चर्चा में है. लेकिन इसकी वजह फिल्म नहीं है, बल्कि इसके पीछे है एक पोस्ट. दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने सिंदूर को लेकर ऐसा पोस्ट किया है, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला..
बता दें कि ट्विटर यूजर @rohshah07 ने बीते दिन एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने दो स्क्रीनशॉट शेयर किए. इन स्क्रीनशॉट में एक लड़की सिंदूर के फायदे बता रही है. एक स्क्रीनशॉट में लिखा है- 'क्या सिंदूर लगाने से वाकई में कोई फायदा होता है?'
वहीं दूसरे स्क्रीनशॉट में इसका जवाब दिया गया है और दावा किया गया है कि सिंदूर के ये-ये फायदे हैं-
1- सिंदूर आपकी बॉडी को ठंडा रखता है.
2- ये आपको रिलैक्स करता है.
3- सिंदूर सेक्शुअल ड्राइव को ट्रिगर करता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












