
महिला ने प्रेमी संग मिलकर डेढ़ लाख में हायर किए शूटर, पति को मरवा दी गोली
AajTak
बिहार के जमुई में 24 अक्टूबर को एक ई-रिक्शा चालक को उसकी पत्नी ने गोली मरवा दी थी. दरअसल, उसकी पत्नी का कहीं अफेयर चल रहा था. उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. फिलहाल रिक्शा चालक का पटना में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी महिला सहित पांच आरोपियों को पकड़ लिया है.
बिहार के जमुई जिले में ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. इसके बाद डेढ़ लाख रुपये में शूटर हायर गोली मरवा दी. लोगों ने जब ई-रिक्शा चालक को घायल हालत में देखा तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पत्नी के साथ ही उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों को पकड़ लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, बीते 24 अक्टूबर को जाजल मोड़ के पास सिकंदरा निवासी ई-रिक्शा चालक राजा कुमार को बदमाशों ने तीन गोलियां मारी थीं. घटना के बाद गंभीर अवस्था में घायल ई-रिक्शा चालक को जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया था. फिलहाल घायल राजा कुमार का पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है.
इस मामले को लेकर जमुई के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी ने घटना के तीन दिनों बाद मामले का खुलासा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक राजा कुमार की पत्नी सहित पांच लोगों को हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमुई सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर निवासी छोटू ठाकुर उर्फ नामदेव, सोनू कुमार और विष्णु कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल और 80 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है. पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के मरकट्टा से अमित कुमार ठाकुर और सिकंदरा से राजा कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी को भी गिरफ्तार किया.
शादी से पहले से चल रहा था अफेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











