
महिला डॉक्टर से बलात्कार के आरोपी पुलिस अफसर ने की खुदकुशी
AajTak
केरल के एर्नाकुलम में रेप के आरोपी एक पुलिस अफसर ने खुदकुशी कर ली है. उसके खिलाफ एक महिला डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था. इस मामले की जांच चल रही थी.
केरल के एर्नाकुलम में रेप के आरोपी एक पुलिस अफसर ने खुदकुशी कर ली है. उसके खिलाफ एक महिला डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था. इस मामले की जांच चल रही थी. उसने कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया. इसके एक दिन बाद ही उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम जिले के एर्नाकुलम की रहने वाली एक महिला डॉक्टर साल 2019 में विदेश से लौटी थी. उसने मलयिन्कीझु पुलिस स्टेशन में एक शिकायत देकर अपनी दुकान खाली कराने का अनुरोध किया था. उस वक्त आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर सैजू उसी थाने में तैनात था. उसने महिला की शिकायत पर सक्रियता दिखाते हुए उसकी दुकान को खाली करा दिया था. इस केस की वजह से महिला के साथ उसके संबंध प्रगाढ़ हो गए.
आरोप है कि इस घटना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सैजू उसके घर आने जाने लगा. इसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा. इस वजह से महिला डॉक्टर के पति ने घर छोड़ दिया. फिर तो उसका आना जाना ज्यादा बढ़ गया. पीड़िता का आरोप था कि उसने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया. इस दौरान जबरन उससे पैसे भी लिए. इसके कुछ दिनों बाद उसे छोड़कर उसने किसी अन्य महिला से संबंध बना लिए.
इसके बाद वो महिला डॉक्टर को उनके संबंधों के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. इससे डर कर पीड़िता ने साल 2021 में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उसके खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा दी. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी. हालांकि, वो इन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा. इस मामले में बदनामी होने की वजह से उसने अपनी जान दे दी.
पुलिस के मुताबिक, सैजू को एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस थाने की सीमा के तहत अंबेडकर स्टेडियम के पास फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया. केरल उच्च न्यायालय द्वारा उसकी जमानत याचिका खारिज करने के एक दिन बाद उसने यह कदम उठाया है. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एर्नाकुलम जनरल अस्पताल ले जाया गया है. उसके खिलाफ अपराध शाखा की जांच के बाद सेवा से निलंबित कर दिया गया था. इससे वो परेशान चल रहा था.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



