
महिला के नाखून पर था एक साधारण सा निशान, निकला दुर्लभ कैंसर
AajTak
ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके नाखूनों पर मौजूद एक अजीबोगरीब लाइन उनके लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बन जाएगी. एलेना सेवेर्स नाम की ये महिला तीन सालों तक अपने नाखून पर बनी इस लाइन को छिपाने के लिए रेड नेलपॉलिश का इस्तेमाल भी करती रहीं.
ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके नाखूनों पर मौजूद एक अजीबोगरीब निशान उनके लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बन जाएगी. एलेना सेवेर्स नाम की ये महिला तीन सालों तक अपने नाखून पर बनी इस लाइन को छिपाने के लिए रेड नेलपॉलिश का इस्तेमाल भी करती रहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/pexels) 36 साल की एलेना अपने नाखून पर बनी लाइन के कारण शर्मिंदगी महसूस करती थी लेकिन एक आर्टिकल पढ़ने के बाद उनका नजरिया बदल गया था. एलेना को इस ऑनलाइन आर्टिकल को पढ़ने के बाद एहसास हुआ था कि उनके नाखून पर बनी लाइन काफी गंभीर मामला भी हो सकता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/pexels) इसके बाद ही एलेना ने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया था. डॉक्टर्स ने उनके हालातों को देखने के बाद उनकी बायोप्सी करने का फैसला किया. बायोप्सी में सामने आया कि उन्हें मेलानोमा की शिकायत है. एलेना ये जानकर हैरान रह गईं कि मेलानोमा एक तरह का स्किन कैंसर होता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/pexels)
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









