
महिला के ऊपर गिरी गर्म कॉफी, अब रेस्टोरेंट चुकाएगा 24 करोड़ रुपये, जानें क्या है माजरा
AajTak
जॉर्जिया में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी ने एक बुजुर्ग महिला के ऊपर गलती से गर्म कॉफी गिरा दी. नतीजा ये हुआ कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया और अब आउटलेट को महिला को कुल 1.66 करोड़ रुपये का हर्जाना देना होगा.
एक्सिडेंट से लेकर आगजनी या किसी अन्य बड़ी दुर्घटना में अक्सर कोर्ट की ओर से जिम्मेदार शख्स को भरपाई के आदेश दिए जाते हैं. लेकिन महज एक कॉफी गिर जाना भला कौनसी बहुत बड़ी गलती या दुर्घटना कहलाएगी? डोनट और कॉफी ब्रांड डंकिन के एक आउटलेट मालिक के लिए तो शायद ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती रही होगी.
महिला के ऊपर गिरी गर्म कॉफी
दरअसल, साल 2021 में जॉर्जिया की एक महिला को इस रेस्टोरेंट में कॉफी सर्व करते हुए कर्मचारी के हाथ से कप गिर गया और गर्म कॉफी उसके ऊपर गिर गई. किसी ने नहीं सोचा होगा कि ये कितनी बड़ी गलती हो सकती है. महिला इससे बुरी तरह जल गई और मामला कोर्ट में पहुंचा. यहां लॉ फर्म मॉर्गन एंड मॉर्गन के Benjamin Welch (बेंजामिन वेच) ने कहा कि 70 साल की महिला के इससे इतनी इंजरी हुई है कि उसे दोबारा चलना सीखना पड़ा है और आज भी उसे रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती है.
एक कॉफी गिरने से पूरी जिंदगी बदल गई बेंजामिन ने कहा- ये आउटलेट तो चल जाएगा लेकिन हमारी क्लाइंट को दोबारा चलना सीखना पड़ रहा है. उनके घाव इतने दर्दनाक थे कि वे कई सप्ताह तक अस्पताल की बर्न यूनिट में रही और उनकी पूरी जिंदगी बदल गई, चलने में उन्हें आज भी दर्द होता है, वह धूप में नहीं जा सकती और उन्हें हमेशा ही मलहम लगाए रखना पड़ता है.
कर्मचारी ने खुला छोड़ दिया था ढक्कन
वेल्च के अनुसार, महिला जॉर्जिया के शुगर हिल, डंकिन आउटलेट पर गई और उसने एक कप गर्म कॉफी ऑर्डर की. कर्मचारी द्वारा उसे कॉफी देने के बाद मालूम हुआ कि कॉफी कप का ढक्कन खुल था, जिससे कॉफी उस पर गिर गई. उसकी जांघें, कमर और पेट सेकंड और थर्ड डिग्री तक जल गए.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












