
महिला की आखिरी इच्छा पूरी करने दौड़ा आया रेस्टोरेंट का मालिक, मरने से पहले खानी थी फेवरेट डिश
AajTak
महिला मरने से पहले अपनी पसंदीदा डिश खाना चाहती थी. लेकिन उसका घर इस रेस्टोरेंट से कई घंटों की दूरी पर था. ऐसे में उसकी दोस्त ने रेस्टोरेंट में फोन किया और उसका मालिक खुद खाना देने चला आया.
इस महिला की आखिरी इच्छा अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में बनी डिश खाने की थी. जिसे पूरा करने के लिए खुद रोस्टोरेंट का मालिक उसके घर तक आया. महिला का नाम हीथर बोवर्स था. उनकी आखिरी इच्छा एक पोर्क प्लेट की थी. वो Mama Kwans नाम के रेस्टोरेंट से ही इसे मंगवाना चाहती थीं. लेकिन उनका घर यहां से घंटों की दूरी पर उत्तरी वर्जीनिया में स्थित था. ऐसे में उनकी दोस्त ने रेस्टोरेंट में फोन किया और हीथर की इस इच्छा के बारे में बताया.
जिसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक केविन चैरी 6 घंटे का सफर तय कर लंबी रोड ट्रिप से खुद हीथर के घर आए. वो अपने साथ उनका पसंदीदा खाना पैक करवाकर लाए. हीथर की दोस्त मैरी सिमन्स कहती हैं, 'मुझे पता था कि रास्ता लंबा है और वहां से मुझे 5 बजे फोन आया. कहा गया कि केविन खाना पैक करके निकल चुके हैं. वो कार में हैं और जल्द आ रहे हैं. मैं इससे हैरान थी.' वहीं रेस्टोरेंट के मालिक केविन का कहना है कि वो खुद को रोने से रोकना चाहते थे और ये सुनिश्चित करना चाहते थे कि हीथर को खुश कर सकें, वो भी उनके जीवन के आखिरी घंटों में.
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, हीथर बोवर्स की इसी दिन मौत हो गई. उनकी आखिरी मील अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट का खाना था. जो उन्होंने बड़े ही चाव से खाया. वो स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही थीं. वो एक पत्नी होने के साथ ही दो बच्चों की मां भी थीं. वहीं इनकी इस इमोशनल कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पोस्ट को 1.15 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











