
महिलाओं को फंसाकर सेक्स रैकेट में धकेलते थे... नवी मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तीन तस्करों को पकड़ा
AajTak
नवी मुंबई पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मानव तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों काफी समय से फरार थे और महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने के आरोप में वांछित थे. पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा में छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार किया. अब इनके नेटवर्क की जांच की जा रही है.
नवी मुंबई पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये लोग महिलाओं की तस्करी और जबरन देह व्यापार में धकेलने के आरोप में फरार चल रहे थे.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी 32 वर्षीय शंभू मुनीलाल उपाध्याय, 26 वर्षीय धीरेंद्र तिलकचंद आर्य और 43 वर्षीय मकबूल बिलाल अंसारी उर्फ बॉबी 9 जुलाई को नवी मुंबई के तुर्भे पुलिस थाने में दर्ज केस में वांछित थे. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1946 के तहत केस दर्ज था.
एएचटीयू को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छिपे हुए हैं. इस सूचना पर टीम ने तत्काल विशेष ऑपरेशन चलाया और 23 जुलाई को छापा मारकर वहां से धर दबोचा. तीनों आरोपियों को बाद में नवी मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया गया.
यह भी पढ़ें: अवैध एंट्री कर ठाणे कैसे पहुंचीं बांग्लादेश की महिलाएं..? एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने लिया एक्शन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी महिलाओं को झूठे वादों और बहाने से बहला-फुसलाकर नवी मुंबई और आसपास के इलाकों में लाते थे. इसके बाद उन्हें देह व्यापार में जबरन धकेल देते थे. ये आरोपी बाकायदा पूरे नेटवर्क के जरिए काम करते थे, जिसकी कड़ियां अब पुलिस खंगाल रही है.
इस मामले में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि हमारी जांच अभी जारी है. हमें संदेह है कि ये आरोपी किसी बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क से जुड़े हैं. आगे की पूछताछ में कई और नाम उजागर हो सकते हैं. इनसे और भी पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











