
महिलाओं को धक्का दिया, पकड़कर खींचा... पुलिसकर्मी का वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस ने अमित शाह को घेरा
AajTak
दिल्ली में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थीं. इस दौरान पुलिस ने उनको हटाने के लिए धक्कामुक्की की. यहां खींचतान भी हुई. पुरुष पुलिसवाले ने महिलाओं को जबरन हटाने की कोशिश की, जिसपर कांग्रेस ने निशाना साधा है.
देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर राजधानी दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा था, जिसको पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया. अब इसपर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि महिला कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुरुष पुलिस कर्मियों का इस्तेमाल किया गया.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं का वीडियो ट्वीट किया है. इनको पुलिस बलपूर्वक हटाने की कोशिश करती दिखी. जयराम रमेश ने सवाल उठाया है कि महिला कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की जगह पुरुष पुलिस कर्मियों का क्यों इस्तेमाल किया गया.
जानकारी के मुताबिक, महिला कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के सामने खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया था. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को हटा दिया.
जयराम रमेश ने इसपर ट्वीट किया, 'गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रदर्शनकारियों को डराने, धमकाने और प्रताड़ित करने लिए पुलिस मैनुअल में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं को तोड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती.'
दिल्ली पुलिस के इस थप्पड़बाज इंस्पेक्टर को देखिए। बढ़ती महंगाई को लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं। ये इंस्पेक्टर उनके साथ मारपीट करने लगा। pic.twitter.com/ATabiaHQIF
आगे रेसलर्स प्रोटेस्ट का उदाहरण देते हुए जयराम रमेश ने लिखा, 'मई में उन्होंने हमारी महिला चैंपियन पहलवानों के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार किया, वो पूरे देश ने देखा. आज उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए पुरुष अधिकारियों को भेजकर सभी प्रोटोकॉल तोड़ दिए. जबकि वे सभी तो सिर्फ शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने के अपने अधिकारों का प्रयोग कर रही थीं.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



