
महिंद्रा थार में लगी आग, सड़क पर जलकर हुई खाक, Video Viral
AajTak
Mahindra Thar : महिंद्रा सबसे दमदार गाड़ी थार में आग लगने की धटना सामने आई है. थार को महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में गिना जाता है. मार्केट में इसे खूब पसंद किया जा रहा है. बाजार में इसने धूम मचा रखी है.
महिंद्रा सबसे दमदार गाड़ी थार में आग (Mahindra Thar on Fire) लगने की खबर हैं. ये खबर थार प्रेमियों को परेशान कर सकती है. सोशल मीडिया पर जलती हुई थार (Thar) का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चला है कि थार में आग किस वजह से लगी है.'थार ऑन फायर' के नाम से एक शख्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर जलती हुई महिंद्रा थार का वीडियो अपलोड किया है. फिलहाल कंपनी की ओर से इस घटना पर किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि थार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है.
पॉपुलर गाड़ियों में से एक
एक शख्स द्वारा अपलोड किए वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि दिल्ली से पानीपत की ओर जा रही थार में आग लग गई. हालांकि, ये पता नहीं चल पया है कि ये गाड़ी कहां से आ रही थी. थार को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में गिना जाता है. मार्केट में इसे खूब पसंद किया जा रहा है. कुछ दुर्घटनाओं को छोड़कर Mahindra Thar में अब तक कोई बड़ी खराबी सामने नहीं आई है. हर मामले में ये गाड़ी बेहतरीन साबित हुई है.
सेल में जबरदस्त बढ़ोत्तरी
नई Mahindra Thar दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें 2.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का टर्बो-डीजल इंजन ऑप्शन अवेलबल है. ये मॉडल क्रमश: 50PS की मैक्स पॉवर और 320Nm का पीक टॉर्क एवं 130PS की मैक्स पॉवर और 300Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. Thar महिंद्रा की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है. बीते कुछ समय से इसकी सेल में जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है.
थार में हैं कई शानदार फीचर्स

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











