
महाराष्ट्र: 'I Love Mohammad' विवाद के बीच अहिल्यानगर में ओवैसी की जनसभा, पुलिस ने शर्तों के साथ दी अनुमति
AajTak
अहिल्यानगर में 'I Love Mohammad' विवाद के बाद आज असादुद्दीन ओवैसी की इलाके में जनसभा है. सोमवार को हुए प्रोटेस्ट को देखते हुए पुलिस ने शर्तों के साथ सभा की अनुमति दी है.
महाराष्ट्र की अहिल्यानगर पुलिस ने आज असदुद्दीन ओवैसी की नियोजित सभा के आयोजकों को नोटिस जारी किया है. एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख ओवैसी आज अहिल्यानगर में मुकुंद नगर में एक पब्लिक मीटिंग करेंगे. यह सभा कोतवाली थाना क्षेत्र से 2-3 किलोमीटर दूर होगी, जहां सोमवार को विरोध प्रदर्शन हुआ था.
पुलिस ने कल की घटना को ध्यान में रखते हुए शर्तों के साथ सभा की अनुमति दी है. पुलिस की नजर ओवैसी के बयानों पर भी रहेगी. बता दें कि ओवैसी का यह दौरा पहले से तय था.
सोमवार को अहिल्यानगर में 'आई लव मोहम्मद' को लेकर विवाद हुआ था. इस संबंध में एक शख्स को गिरफ्तार किए जाने के बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने अहिल्यानगर-छत्रपति संभाजीनगर सड़क को अवरुद्ध कर दिया था. इस प्रोटेस्ट के बाद अहिल्यानगर में करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
ओवैसी का कार्यक्रम और पुलिस की नज़र
असादुद्दीन ओवैसी की यह सार्वजनिक सभा मुकुंद नगर में होगी. ओवैसी मौजूदा वक्त में पुणे में हैं और वह मंगलवार दोपहर को अहिल्यानगर में उलेमाओं से भी मुलाकात करेंगे. पुलिस ने आयोजकों को नोटिस दिया है. विवाद को देखते हुए पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि सभा शांतिपूर्ण ढंग से हो और किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो.
क्या है पूरा मामला?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






