
महाराष्ट्र: Devendra Fadnavis को दिल्ली बुलाया गया, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए राजनीतिक खींचतान जारी है. आज दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां से बड़े ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है. शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित बदलाव की दिशा तय हो सकती है. एकनाथ शिंदे का यह कदम पार्टी और सियासी समीकरणों के लिए कितना महत्वपूर्ण होगा, यह देखा जाना बाकी है. इस बीच जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई है कि आखिरकार शिंदे किस तरह के अहम फैसले लेते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












