
महाराष्ट्र: सैनिक ने टॉयलेट में की बच्ची से रेप की कोशिश, चिल्लाने पर चलती ट्रेन से फेंका
AajTak
33 वर्षीय जवान ने एक पूर्व सैनिक की आठ वर्षीय बेटी के साथ चलती ट्रेन के शौचालय में रेप करने की कोशिश की. लेकिन जब बच्ची मुकाबला करने लगी और चिल्लाने लगी तो पटरियों पर फेंक दिया. मंगलवार की सुबह, कुछ स्थानीय लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा और उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल में लड़की ने न केवल आपबीती सुनाई बल्कि पुलिस को आरोपी का विवरण भी दिया.
महाराष्ट्र में सेना एक जवान ने चलती हुई ट्रेन के शौचालय में 8 साल की बच्ची से रेप करने का प्रयास किया. यही नहीं जब बच्ची बहादुरी से 33 साल के आरोपी से मुकाबला करते हुए चिल्लाने लगी तो उसने बच्ची को ट्रेन से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है बच्ची एक पूर्व सैनिक की बेटी है. एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय जवान ने एक पूर्व सैनिक की आठ वर्षीय बेटी के साथ चलती ट्रेन के शौचालय में रेप करने की कोशिश की. लेकिन जब बच्ची मुकाबला करने लगी और चिल्लाने लगी तो पटरियों पर फेंक दिया. इसके बाद पुलिस ने बच्ची से आरोपी का विवरण लिया और उसकी तलाश में जुट गई.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












