
महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर घनघोर पॉलिटिक्स, 'जूता मारो आंदोलन' को लीड करने सड़क पर निकले उद्धव-सुप्रिया
AajTak
इस आंदोलन में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी हुतात्मा चौक पहुंचे. यहां बड़े पैमाने पर चप्पलें और जूते लाए गए हैं जो इस विरोध प्रदर्शन का प्रतीक हैं. आंदोलनकारियों को हुतात्मा चौक से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है, जिससे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई है.
मुंबई में रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) द्वारा सरकार के खिलाफ "जूते मारो आंदोलन" किया जा रहा है. यह आंदोलन छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के विरोध में आयोजित किया गया है. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार को इस घटना पर शर्म आनी चाहिए और तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के विरोध में महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं ने रविवार को दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक एक विशाल मार्च निकाला. यह प्रतिमा 17वीं सदी के मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की थी, जो सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तहसील में राजकोट किले पर स्थापित थी. यह प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 4 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर अनावरण किया था.
वर्षा गायकवाड़ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज से बड़ा कोई कोर्ट नहीं है और बीजेपी अब भ्रष्ट पार्टी बन चुकी है." उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू द्वारा बनाई गई प्रतिमा आज भी 67 साल बाद खड़ी है, फिर बीजेपी किस बात पर आंदोलन कर रही है जबकि सरकार उन्हीं की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर अब तक माफी तक नहीं मांगी है.
उद्धव ठाकरे और आदित्य पहुंचे हुतात्मा चौक
इस आंदोलन में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी हुतात्मा चौक पहुंचे. यहां बड़े पैमाने पर चप्पलें और जूते लाए गए हैं जो इस विरोध प्रदर्शन का प्रतीक हैं. आंदोलनकारियों को हुतात्मा चौक से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है, जिससे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई है.
महायुति सरकार के खिलाफ शिवसेना का बड़ा आंदोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











