
महाराष्ट्र: शरद गुट के कई नेताओं ने जॉइन किया अजित गुट, बीजेपी ने पूछा- घोटालों के आरोप से बचने के लिए तो नहीं...!
AajTak
महाराष्ट्र के जलगांव और धुले जिलों के शरद पवार गुट के कुछ नेताओं ने एनसीपी अजित पवार में शामिल होने का फैसला किया है. इस फैसले पर शिवसेना और बीजेपी के नेताओं ने आपत्ति जताई. बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इनके प्रमाण पत्रों की जांच होनी चाहिए और यह देखा जाना चाहिए कि ये कहीं घोटालों के आरोपों से बचने के लिए तो नहीं पाला बदल रहे हैं.
महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी के कई बड़े नेता शनिवार को अजित पवार के गुट में शामिल हो गए हैं, जिसका बीजेपी विरोध कर रही है. उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव और धुले जिले के प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने मुंबई में एनसीपी अजित पवार गुट जॉइन कर लिया. इस गुट में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री डॉ सतीश पाटिल, पूर्व मंत्री गुलाबराव देवकर, पूर्व विधायक दिलीप वाघ, पूर्व विधायक दिलीप सोनवणे और पूर्व विधायक कैलाश पाटिल शामिल हैं.
इस घटना पर शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि गुलाबराव देवकर ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था, इसलिए यह फैसला (अजित पवार द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल करने का फैसला) उचित नहीं है. वहीं, बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन, जो खुद भी जलगांव से हैं, उन्होंने इस पर अपने विचार जाहिर करते हुए कहा कि एनसीपी को इन नेताओं को लेने से पहले सोचना चाहिए था.
यह भी पढ़ें: शरद-अजित पवार, उद्धव-राज ठाकरे... BMC चुनाव से पहले क्या बन रहे हैं नए समीकरण?
गिरीश महाजन ने अजित पवार गुट जॉइन करने वाले नेताओं पर क्या कहा?
गिरीश महाजन ने कहा, "महायुति के एक प्रोटोकॉल के तहत उन उम्मीदवारों को सत्ताधारी गठबंधन में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, जिन्होंने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा हो, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: शरद पवार और अजित पवार फिर साथ आए नजर, अगल-बगल बैठे दिखे चाचा-भतीजे

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












